बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 07 नवंबर (हि.स.)।

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आगामी 30 नवंबर (सोमवार) से शुरू हो रहा है। 5 दिनों का यह सत्र होगा। 4 दिसंबर (शुक्रवार) को सत्र की समाप्ति हो जाएगी। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद विधानसभा ने शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी कर दिया है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026 -27 के द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। इसके अलावे कई राजकीय विधेयक भी लाएगी। वहीं विधानसभा के सदस्यों के सवाल का उत्तर भी होगा। 30 नवंबर को वित्तीय वर्ष 2026 27 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा। शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही समाप्त हो जाएगी। 1 दिसंबर को राजकीय विधेयक और अन्य महत्वपूर्ण राजकीय कार्य होगा। 2 दिसंबर को भी राजकीय विधेयक और राजकीय कार्य किए जाएंगे। 3 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2026 -27 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद सरकार सदन से उसे पास करायेगी। 4 दिसंबर गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी।

30 नवंबर को छोड़कर शेष 4 दिन प्रश्न काल और ध्यानाकर्षण भी होगा, जिसमें सरकार को प्रश्नों का उत्तर देना होगा। सरकार की तरफ से विधानमंडल सत्र को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं छोटा सत्र होने के बावजूद हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। बाढ़ से लेकर बढ़ते अपराध और घोटाले पर विपक्ष सरकार की मुश्किल बढ़ा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773946 Articles

Share this story