गेहूँ फसल कटनी प्रयोग में औसत उपज 48 क्विंटल प्रति हेक्टेयर

WhatsApp Channel Join Now
गेहूँ फसल कटनी प्रयोग में औसत उपज 48 क्विंटल प्रति हेक्टेयर


बक्सर, 07 अप्रैल (हि.स.)। नावानगर प्रखंड अंतर्गत भटौली पंचायत के ग्राम गोविंदपुर में रबी मौसम के तहत गेहूँ फसल का कटनी प्रयोग किया गया। इसका नेतृत्व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर द्वारा किया गया। यह प्रयोग थाना संख्या 448 के अंतर्गत कृषक राज कुमार सिंह के प्लॉट संख्या-932 पर किया गया।

कटनी प्रयोग 10 मीटर × 5 मीटर के आयताकार क्षेत्र में किया गया, जिसमें कुल 27.100 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इस आधार पर औसत उपज दर 48.00 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई, जो किसानों के लिए उत्साहजनक संकेत है।

इस प्रकार के प्रयोग का मुख्य उद्देश्य सरकार और किसानों को फसल की वास्तविक उपज का सटीक अनुमान उपलब्ध कराना है, जिससे कृषि योजनाओं और नीतियों को बेहतर बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह, किसान सलाहकार रंजीत कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर दुर्गेश यादव सहित किसान उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा

Share this story