पश्चिम बंगाल के सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उद्यमी आयोग के सदस्य को पत्र लिख जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
पश्चिम बंगाल के सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उद्यमी आयोग के सदस्य को पत्र लिख जताया आभार


पश्चिम बंगाल के सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उद्यमी आयोग के सदस्य को पत्र लिख जताया आभार


अररिया 24 जुलाई(हि.स.)।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बिहार उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक कुमार भगत को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में उनके कठिन प्रयासों से मिली कामयाबी पर कृतज्ञता प्रकट करते हुए आभार प्रकट किया।

पत्र में लिखा गया है कि लंबे प्रवास के दौरान ग्रामीण इलाकों में दृढ़तापूर्वक हितैषीपूर्ण किए गए कार्य प्रशंसनीय और सराहनीय है।पत्र में आलोक भगत के प्रयास को विजयी में नींव का पत्थर साबित होने की बात कही गई है।पत्र में आभार व्यक्त करते हुए राज्य के विकास में विचारों का सदैव स्वागत करने की बात कही गई।

पत्र प्राप्त करने के बाद आलोक कुमार भगत ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में किए गए मेरे प्रयासों, निष्ठा और समर्पण को भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल द्वारा प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गौरव और भावुक करने वाला क्षण है।इस आत्मीय सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूँ। यह विश्वास और सम्मान मुझे राष्ट्रहित, संगठन-हित और जनसेवा के मार्ग पर और अधिक ऊर्जा, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपा गया प्रत्येक दायित्व मेरे लिए राष्ट्रसेवा का अनुपम अवसर है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story