प्रदेश सचिव बने सुड्डू साई और राज्य कार्यकारिणी सदस्य बने लक्ष्मीकांत मंडल का जदयू कार्यालय में स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश सचिव बने सुड्डू साई और राज्य कार्यकारिणी सदस्य बने लक्ष्मीकांत मंडल का जदयू कार्यालय में स्वागत


भागलपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साई को पार्टी का प्रदेश सचिव तथा नाथनगर के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल को राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर जदयू जिला कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद अजय कुमार मंडल की गरिमामयी उपस्थिति और जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नव-मनोनीत नेताओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि सुड्डू साई और लक्ष्मीकांत मंडल लंबे समय से पार्टी संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्हें मिली इस नई जिम्मेदारी से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं, जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि दोनों नेता भागलपुर में जदयू के मजबूत स्तंभ रहे हैं और उनका मनोनयन समस्त जदयू परिवार के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। इस मौके पर पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह में शेखर पांडे, कैलाश सिंह, शैलेन्द्र तोमर, आनन्द यादव, शाबान खान, प्रिंस कुशवाहा, फैसल, रिंटू चंद्रवंशी, अनिरुद्ध मंडल, संजू तिवारी, ब्रजेश सिंह, अमित कुमार, अरुण मंडल, पंकज निराला, भिखारी पासवान, शमशेर, विकास कुमार, किशोर यादव सहित जिले के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783935 Articles

Share this story