मंत्री दिलीप जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री दिलीप जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


अररिया 18 सितम्बर(हि.स.)।बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का फारबिसगंज में भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आज भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता प्रवीण कुमार,मुख्य पार्षद वीणा देवी, पूर्व उप मुख्य पार्षद मोती खान,श्री राम सेना अध्यक्ष प्रदीप देव,भवेश कश्यप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, नम्रता सिंह,अमित गामी किशोर कुमार, गोपाल साह, विपिन जायसवाल,अरुण मेहता,किशन राय सहित बड़ी संख्या में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 27 स्थित आईटीआई परिसर के समीप बुके और अंग वस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया

इस दौरान बिहार सरकार के राजस्व भूमि सुधार मंत्री श्री जायसवाल ने बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार, मनमानी कर्मियों की अकर्मण्यता और बिचौलियों के हस्तक्षेप खत्म करने हेतु आवश्यक तैयारी की जानकारी देते कहा कि विभाग द्वारा राज्य के सभी 537 अंचल कार्यालयों को शीघ्र ही हाईटेक सर्विलांस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिसकी सीधी निगरानी राज्य मुख्यालय से करने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story