अररिया आगमन पर नवनिर्वाचित एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर का जिला नाई संघ ने किया नागरिक अभिनंदन

WhatsApp Channel Join Now
अररिया आगमन पर नवनिर्वाचित एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर का जिला नाई संघ ने किया नागरिक अभिनंदन


अररिया 15 जून(हि.स.)। बिहार के नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर के एमएलसी बनने के बाद अररिया आगमन पर जिला नाई संघ के बैनर तले सोमवार को एक निजी होटल के सभागार में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नाई संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने किया। जबकि संचालन सचिव शिव शंकर ठाकुर ने किया। नाई संघ के अलावे मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत बुके और फूलमालाओं के साथ किया।

मौके पर नाई संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर, सचिव शिवशंकर ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने नवनिर्वाचित अनिल कुमार ठाकुर का ध्यान नाई समाज के समक्ष चुनौती और समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और शैक्षणिक और आर्थिक प्रगति को लेकर सकारात्मक पहल करने की मांग की।

मौके पर नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि नाई समाज के वाजिब मांगों के साथ है।

उन्होंने कहा कि वह भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता था और भाजपा ने बड़ी जिम्मेवारी और दायित्व सौंपा है, जिसका वे ईमानदारीपूर्वक पालन करेंगे।

समाज के आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान को लेकर समाज की मांगों को सदन के साथ सरकार के समक्ष सकारात्मक रूप से रखने का उन्होंने आश्वासन दिया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, सुष्मिता ठाकुर, विकास कुमार, नवीन यादव, रामानंद सागर, संतोष सुराणा, संतोष मंडल, आकाश राज, गंगा ऋषिदेव, विद्यासागर ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, दीपक ठाकुर, बिहारी ठाकुर, अशोक ठाकुर, वीणा ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story