पुलिसलाइन में हुआ साप्ताहिक परेड, सिटी एसपी अतुलेश झा ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

भागलपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। स्थानीय पुलिसलाइन मैदान में शुक्रवार सुबह साप्ताहिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सिटी एसपी अतुलेश झा ने परेड की सलामी ली और बल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों के अनुशासन, वेशभूषा और उनकी शारीरिक दक्षता का बारीकी से जायजा लिया।

सिटी एसपी ने जवानों को चुस्त-दुरुस्त रहने और नियमित व्यायाम करने की हिदायत दी। हथियारों की सफाई और उनके रखरखाव को हमेशा अप-टू-डेट रखने को कहा। पुलिसलाइन परिसर और जवानों के आवास में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। परेड के बाद जवानों को संबोधित करते हुए सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस बल के लिए अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहना होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता से मधुर व्यवहार करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश भी दिया गया। इस अवसर पर पुलिसलाइन के सार्जेंट मेजर सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762001 Articles

Share this story