पुलिसलाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन: एसएसपी ने जवानों के टर्नआउट और अनुशासन को परखा, दिए अहम दिशा-निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

भागलपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। जिला पुलिसलाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण करने खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जवानों के टर्नआउट, शारीरिक दक्षता और अनुशासन का कड़ा अवलोकन किया। उन्होंने कुछ जवानों की चुस्ती-फुर्ती की सराहना की, तो वहीं टर्नआउट में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को तत्काल सुधार करने की हिदायत दी। परेड के बाद एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ एक बैठक की। बैठक में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहने और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए पेशेवर कार्यशैली बनाए रखने के कई आवश्यक टिप्स व दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story