बिहार में मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट, भीषण गर्मी से राहत

WhatsApp Channel Join Now
बिहार में मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट, भीषण गर्मी से राहत


पटना, 28 मई (हि.स.)। बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भीषण गर्मी और लू से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग केंद्र पटना ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में तेज आंधी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों में से 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि छः जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वे हैं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, जहानाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, गया, नवादा, जमुई और बांका। वहीं भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास,अरवल और औरंगाबाद जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story