प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के उल्लेख से रौनियार समाज में हर्ष की लहर

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के उल्लेख से रौनियार समाज में हर्ष की लहर


सहरसा, 07 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा जिला सहरसा की आमसभा बैठक स्थानीय बाबाजी कुटी के समीप।आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। जबकि बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री राजीव कुमार रंजन ने किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक का शुभारंभ भारत के महान योद्धा एवं वीर शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।बैठक में सर्वप्रथम विगत 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाले जाने की चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री द्वारा भारत के इस महान वीर योद्धा के गौरवशाली इतिहास को देश के समक्ष प्रस्तुत किए जाने से रौनियार समाज के लोगों में अत्यंत हर्ष एवं गर्व की भावना व्याप्त है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को रौनियार समाज की ओर से सामूहिक रूप से पत्र भेजकर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।इसके पश्चात विगत 9 अगस्त को सहरसा में आयोजित रौनियार वैश्य महासम्मेलन की विस्तृत समीक्षा की गई।

महासम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम से संबंधित आय-व्यय का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राजनीति गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता ‘मुन्ना’, हेमनारायण गुप्ता ‘सोनू’, कोषाध्यक्ष नारायण गुप्ता ‘लड्डू’, नरेश गुप्ता, कहरा प्रखंड अध्यक्ष श्याम गुप्ता उर्फ पप्पू, सोनवर्षा प्रखंड अध्यक्ष भूषण गुप्ता, सिमरी बख्तियारपुर अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, डॉ. राजकिशोर प्रसाद, मुन्ना गुप्ता, पप्पू प्रकाश, शंकर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिशुपाल कुमार, अरविंद गुप्ता, विजय गुप्ता, गिरधारी गुप्ता ,शंभू गुप्ता सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा रौनियार समाज के गौरव और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story