गंडक के बढ़े जलस्तर से बगहा के कई मुहल्लों में घुसा पानी, अधिकारियाें ने लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
गंडक के बढ़े जलस्तर से बगहा के कई मुहल्लों में घुसा पानी, अधिकारियाें ने लिया जायजा


गंडक के बढ़े जलस्तर से बगहा के कई मुहल्लों में घुसा पानी, अधिकारियाें ने लिया जायजा


गंडक के बढ़े जलस्तर से बगहा के कई मुहल्लों में घुसा पानी, अधिकारियाें ने लिया जायजा


पश्चिम चंपारण (बगहा), 28 सितंबर (हि.स.)। गंडक नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बगहा शहर के कई मुहल्लों में पानी प्रवेश कर गया है। सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी बगहा चांदनी कुमारी ने कैलाशनगर के प्रभावित वार्डों तथा मंगलपुर के समीप गंडक नदी के जलस्तर का जायजा लिया है।

प्रशासन के अनुसार, रविवार देर रात वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से छह लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद बगहा के मंगलपुर, कैलाशनगर, गोडियापट्टी, दीनदयाल नगर और रतनमाला सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, कई घरों में पानी प्रवेश करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पानी बढ़ने की सूचना मिलने पर बगहा विधायक राम सिंह,नगर सभापति प्रतिनिधि पप्पू कुमार ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है,इधर, बगहा-2 अंचल के लक्ष्मीपुर-रमपुरवा स्थित राहत केंद्र में 304 बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

अनुमंडल प्रशासन के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार राहत सामग्री, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी है।जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन में दो बजे तक नेपाल के देवघाट क्षेत्र से 2,83,283 क्यूसेक जलस्राव दर्ज किया गया। इसके बाद गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों और नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story