गंडक के बढ़ते जलस्तर से वाल्मीकिनगर में घुसा पानी, राहत शिविर में विस्थापित किए गए प्रभावित परिवार

WhatsApp Channel Join Now
गंडक के बढ़ते जलस्तर से वाल्मीकिनगर में घुसा पानी, राहत शिविर में विस्थापित किए गए प्रभावित परिवार


गंडक के बढ़ते जलस्तर से वाल्मीकिनगर में घुसा पानी, राहत शिविर में विस्थापित किए गए प्रभावित परिवार


पश्चिम चम्पारण (बगहा),26सितम्बर(हि.स.)।वाल्मीकिनगर के गंडक बैराज से शनिवार को आज सुबह लगभग तीन लाख क्यूसेक जलस्त्राव किये गये हैं। छोड़े गये पानी के कारण शनिवार को भेड़िहरी गांव के बंगाली कॉलोनी एवं रोहुआ टोला में कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अनुमंडल पदाधिकारी बगहा चांदनी कुमारी, अपर समाहर्ता पश्चिमी चंपारण राजीव रंजन सिन्हा, अंचल अधिकारी वसीम अकरम तथा एसएसबी 65वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए लोगों को सुरक्षित निकालकर उच्च विद्यालय भेड़िहरी स्थित राहत शिविर में विस्थापित कराने की व्यवस्था की है।

प्रशासन की ओर से राहत शिविर में विस्थापित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।प्रशासनिक टीम द्वारा क्षेत्र में जलस्तर एवं स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सकें।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story