शराब पीते वीडियो वायरल होने पर चौकीदार निलंबित

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 06 मई (हि.स.)। पुलिस ने अनुशासनहीनता और शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला पानापुर थाने का है, जहाँ थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक चौकीदार का शराब सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस द्वारा वीडियो के सत्यापन के दौरान पाया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पानापुर थाने का चौकीदार संख्या 05/09 भागवत राय ग्राम धनौती है। सरकारी पद पर रहते हुए बिहार के पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन करना उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और मनमाने आचरण को दर्शाता है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चौकीदार भागवत राय को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र सारण तय किया गया है।

विभाग ने आरोप-प्रारूप गठित करने तथा लेखापाल को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून के उल्लंघन और अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story