कमजोर हुआ मानसून, कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
कमजोर हुआ मानसून, कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


कमजोर हुआ मानसून, कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


पटना, 26 सितंबर (हि.स.)। बिहार के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश में पिछले 24 घंटे में कमी आई है। मौसम में बदलाव आने के कारण पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान सुपौल के बसुआ में 292 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इससे उमस भरी गर्मी का एहसास दोपहर होने के साथ ही हो रहा है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल और अररिया में भारी वर्षा की चेतावनी दी है जबकि पटना सहित अन्य जिलों में हल्की वर्षा के आसार हैं। इस दौरान बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा। दो दिनों बाद वर्षा में कमी आने के साथ तापमान में भी आंशिक वृद्धि की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश

Share this story