10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बलिया बेलौन थाना पुलिस ने 10 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त मो. सलाम को गिरफ्तार किया है। वह नन्दियार पेलापुर थाना बलिया बेलौन का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त मो. सलाम के खिलाफ बलिया बेलौन थाना में पहले से ही एक मामला दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने घर पर है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि बीते 09 दिसंबर को पीड़ित मो. शकील ग्राम माधेपुर थाना तेलता, जिला कटिहार को आरोपी मो. वसीम और उसके साथी मो. सलाम ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें शकील बाल-बाल बच गए। शोर सुनकर घरवालों ने वसीम को पकड़ लिया, जबकि उसका मो. सलाम भाग गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story