एसएम कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
एसएम कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


भागलपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। एसएम कॉलेज भागलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निशा झा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व एवं जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के एसडीएम विकास कुमार तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से मतदान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेविकाओं दिव्या रानी, जान्हवी, शांति एवं मुस्कान ने मतदाता जागरूकता पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. आशा ओझा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रीथा बसु ने किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. इप्शिता चक्रवर्ती, डॉ. शिव राज, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, बीबीए विभाग तथा एनएसएस स्वयंसेविकाओं पल्लवी, शाम्भवी एवं राजश्री का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने की शपथ के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story