कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान


कटिहार, 05 नवम्बर (हि.स.)। जिले के विभिन्न प्रखंडों के कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में जीविका महिला ग्राम संगठनों, जिला कल्याण विभाग एवं आईसीडीएस की सेविकाओं व सहायिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता तथा डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। वहीं, जिला कल्याण विभाग द्वारा विकास मित्रों एवं टोला सेवकों के माध्यम से महादलित टोलों के प्रत्येक घर में जाकर नागरिकों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को मतदाता शपथ दिलाकर 11 नवंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

मतदाता जागरूकता रैली के दौरान दीदियों ने गाँव की गलियों का भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू हुईं और उन्हें आगामी 11 नवंबर को होने वाले मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान का दिन एक उत्सव का दिन है और प्रत्येक नागरिक को अपने इस पवित्र अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765281 Articles

Share this story