एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों की गूंज कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों की गूंज कार्यक्रम


भागलपुर, 02 अगस्त (हि.स.)। शहर के एक होटल में रविवार को एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य राज शिल्टू ने कहा कि जहां छात्र की समस्या होगी, वहां “छात्रों की गूंज” होगीं।

बिहार में छात्रों और युवाओं के साथ लगातार जो परिस्थितियां बनी हुई हैं—भर्ती में देरी, परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल, रिजल्ट की समस्याएं, रोजगार का संकट और छात्रों की आवाज को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में एनएसयूआई लगातार अपनी आवाज उठा रहा है। इसी संघर्ष के अगले चरण के रूप में 4 अगस्त को पटना में मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम रखा गया है।

युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भागलपुर के छात्र इस लड़ाई में पीछे नहीं रहेंगे। भारी से भारी संख्या मे छात्र भागलपुर से पटना जाएंगे, छात्र अपनी आवाज पटना तक पहुंचाएंगे। मौके पर युवा कांग्रेस की नेत्री पल्लवी जोशी, प्रणव श्रीवास्तव, मोह रहमान, रमेश कुमार पासवान, दीपक कुमार यादव, अमरनाथ यादव, प्रशांत कुमार, अमन रजा खान, कुमार आनंद, निशांत कुमार एवं युवा कांग्रेस के दर्जनों उम्मीदवार उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story