विहिप और बजरंग दल का पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर पवन पोद्दार ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 0९ अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल संगठन पुनर्गठन के तहत मनोनीत किए गए नए पदाधिकारियों को बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक पवन पोद्दार ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। पवन पोद्दार ने संगठन में मिले नए दायित्वों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जो नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

इस पुनर्गठन के तहत अनिष सिंह को पूर्णिया विभाग सह पालक एवं किशनगंज जिले का पालक, दिपक महतो को विहिप विभाग मंत्री (कटिहार विभाग - कटिहार-नौगछिया-बारसोई) और सत्यम सूर्यवंशी को बजरंग दल विभाग संयोजक मनोनीत किया गया है। इसके अलावा चंद्र कांत बारीक को कटिहार जिला अध्यक्ष, प्रीतम प्रताप सिंह को कटिहार जिला मंत्री तथा प्रणव भगत को कटिहार जिला सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पवन पोद्दार ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने पदों का दायित्व पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ निभाएंगे। उनके नेतृत्व में सनातन धर्म, हिंदू समाज, राष्ट्र और संगठन हित में अनुकरणीय कार्य होंगे तथा संगठन को एक नई ऊर्जा व मजबूती मिलेगी। अंत में उन्होंने ईश्वर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के यशस्वी एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए जय श्री राम का उद्घोष किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story