छठ स्तूप तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश भड़का, एनएच727 पर यातायात अवरुद्ध

WhatsApp Channel Join Now
छठ स्तूप तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश भड़का, एनएच727 पर यातायात अवरुद्ध


छठ स्तूप तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश भड़का, एनएच727 पर यातायात अवरुद्ध


पश्चिम चंपारण (बगहा),24मार्च(हि.स.)।पश्चिम चम्पारण के लौरिया प्रखंड के बसवरिया पराऊटोला पंचायत स्थित ठाकुर टोला गांव में सोमवार की रात शरारती तत्वों द्वारा छठ घाट पर बने स्तूप को क्षतिग्रस्त कर दिये जाने से मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के देखे जाने पर ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा।समाचार के मुताबिक घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग एनएच-727 को जिरिया बंगलीन माई स्थान के समीप यातायात अवरुद्ध कर दिया।

सड़क अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम तक वे सभी छठ घाट की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कर घर लौटे थे, लेकिन रात में किसी ने स्तूप को नुकसान पहुंचा दिया।

ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत भी सौंपी है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम शामिल किया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया,तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश थमा,फिर किया गया अवरुद्ध यातायात को हटाया गया।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि छठ स्तूप को क्षति पहुंचाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है और इस मामले में गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।आवेदन देने वालों में कौशल्या देवी, दीपक कुमार, साहब पासवान, विवेक पासवान, राजन कुमार, ललन ठाकुर, बच्चा ठाकुर, गिरजाशंकर ठाकुर, संदीप ठाकुर, अजय ठाकुर, सरपंच सुदामा राम, अंबुज ठाकुर, लखन गुप्ता, शशि चंद्रा राम, मंजू मुसहर, अतुल ठाकुर, कैलाश ठाकुर, बचनदेव ठाकुर, सिडू कुमार, लालबाबू ठाकुर सहित लगभग 60 ग्रामीण शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story