भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार


सीवान, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में “गांव चलो अभियान” एवं “वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में रघुनाथपुर और बड़हरिया विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आमजन की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान रघुनाथपुर क्षेत्र के निखती, टारी, गभीरार, कौसड़, बड़ुआं, नवादा व रघुनाथपुर बाजार में कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं बड़हरिया क्षेत्र के घरथवलिया, भरथपुरा, सरैया, पिपरा और सिसवा में भी दर्जनों कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और वरिष्ठ कार्यकर्ता उसकी मजबूत नींव हैं। “गांव चलो अभियान” के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के साथ-साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा, सत्यम सिंह सोनू, विजय यादव, धर्मेन्द्र पटेल, जेपी पांडे, अशोक दुबे, दिनानाथ सिंह पटेल, रत्नेश सिंह, राजा श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही मंडल एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story