विकसित भारत संकल्प सभा के साथ सेवा ज्योति यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपाई हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
विकसित भारत संकल्प सभा के साथ सेवा ज्योति यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपाई हुए शामिल


विकसित भारत संकल्प सभा के साथ सेवा ज्योति यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपाई हुए शामिल


विकसित भारत संकल्प सभा के साथ सेवा ज्योति यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपाई हुए शामिल


अररिया 07 अक्टूबर(हि.स.)। बजिसमें बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद,सांसद प्रदीप कुमार सिंह,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा झा,विधायक विजय कुमार मंडल, देवयंती यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इसके अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।अररिया कॉलेज स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और राष्ट्र सेवा को लेकर रंगोली बनाया गया और रंगोली के माध्यम से उनके जनसेवा कार्यों को दर्शाया गया।पूरे मैदान में बने रंगोली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलग अलग स्वरूप और विकसित राष्ट्र के निर्माण में भूमिका को लेकर चलाए जा रहे योजनाओं को रंगोली के माध्यम से दर्शाया गया।

शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन उपरान्त आयोजित जनसभा को मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद,सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधायक विजय कुमार मंडल,देवयंती यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा झा,जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र को समर्पित राजनीतिक जीवन और जनसेवा के कार्यों का उल्लेख किया।

वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के राह पर है और भारत की जीडीपी रेट अन्य देशों में तुलना में तेजी से बढ़ रही है।भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती के साथ ही वैश्विक मानस पटल पर भारत तेजी से उभरा है।

जनसभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री सहित देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए।सेवा ज्योति यात्रा में आरएस में रखे ज्योत को प्रज्वलित कर ज्योत रूपी मशाल के साथ कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया,जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story