विजयादशमी के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन काे लेकर प्रशासन ने की तैयारी पूरी

WhatsApp Channel Join Now
विजयादशमी के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन काे लेकर प्रशासन ने की तैयारी पूरी


विजयादशमी के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन काे लेकर प्रशासन ने की तैयारी पूरी


सुपौल, 21 अक्टूबर (हि.स.)। विजयादशमी के बाद सुपौल शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी शुरू हो गई है। शहर और आसपास के पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को गुरुवार को विदाई दी जाएगी। वहीं, गौरियारी स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार रात करीब आठ बजे किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं।

गौरियारी स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर की प्रतिमा को भव्य शोभायात्रा के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा। यह शोभायात्रा महावीर चौक, हुसैन चौक, स्टेशन चौक और लोहिया नगर चौक से होकर गुजरेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को सुपौल के गांधी मैदान स्थित तालाब में विसर्जित किया जाएगा। वहीं, मालगोदाम स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार शाम को किया जाएगा।

प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना के बाद अब भक्त मां दुर्गा को विदाई देने की तैयारी में जुटे हैं। विसर्जन के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से भी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। प्रमुख मार्गों पर भीड़ को नियंत्रित करने और विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story