स्वतंत्रता दिवस पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने सरकारी आवास पर किया ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता दिवस पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने सरकारी आवास पर किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने सरकारी आवास पर किया ध्वजारोहण

पटना, 15 अगस्त (हि.स.)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने पटना स्थित सरकारी आवास, 03 स्ट्रैंड रोड पर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि यह पावन दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्षों के कारण हम आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सदैव अक्षुण्ण रखते हुए भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story