समाजसेवी विजय बाबू के निधन से लोग मर्माहत संवेदनाएं

WhatsApp Channel Join Now

मधुबनी, 22 मार्च (हि.स.)। जिला के

पंडौल प्रखंड के सागरपुर निवासी समाज सेवी विजय कुमार झा के निधन रविवार को हो गया।

मधुबनी जिला में आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाओं की नींव रखने वाले स्व विजय कुमार झा ( का रविवार की दोपहर 12 बजे निधन हो गया। विजय बाबू लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से पूरे जिले के सामाजिक सरोकार रखने वालों व चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्व विजय बाबू का चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान रहा।विजय बाबू को जिला में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण का अग्रदूत माना जाता ।

उन्होंने ही सबसे पहले मधुबनी शहर के थाना चौक पर 'विजय एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड क्लिनिक' की स्थापना की । उस दौर में, जब जिले में जांच की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। इस क्लिनिक के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई।

वे अपने पीछे हरा भरा परिवार छोड़कर गए। जिला के बुद्धिजिवियों ने शोककुल को ढाढस जताया।इनके परिवार में पत्नी रामा झा व दो पुत्र डॉ. नीरज कुमार झा एवं विक्रम कुमार झा, तथा एक पुत्री निवेदिता झा शामिल हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र डॉ. नीरज कुमार झा ने दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लम्बोदर झा

Share this story