प्रमंडलीय आयुक्त सभागार में सतर्कता जागरूकता दिवस का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
प्रमंडलीय आयुक्त सभागार में सतर्कता जागरूकता दिवस का आयोजन


सहरसा, 02 जुलाई (हि.स.)। कोशी प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव सह आरडीडीई अमित कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त सभागार में सतर्कता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, जवाबदेही एवं नैतिक मूल्यों के पालन पर बल देते हुए कहा गया कि सुशासन की स्थापना में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

साथ ही सभी से अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया गया।

उक्त अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश लाल दास एवं सभी शाखाओं के कर्मी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story