सहायक प्रशासी पदाधिकारी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह
May 1, 2026, 17:25 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अररिया 01 मई(हि.स.)।फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय के सहायक प्रशासी पदाधिकारी सुधीर कुमार साह के सेवानिवृत्त पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अनुमंडल के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए और सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए सेवानिवृत्ति काल के परिवार के साथ चिंतामुक्त होकर बिताने की अपील की।अधिकारियों ने उनके 38 साल के सेवा कार्य की सराहना की और कर्तव्यनिष्ठा को प्रेरणादायक बताया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

