विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


बेतिया, 18 जुलाई (हि.स.)। नौतन थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलपुर गांव में रमाकांत यादव के घर के दरवाजे के पास खरपतवार में छिपाकर रखी गई बियर की 48 बोतल (500 एमएल प्रति बोतल) बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 24 लीटर है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुन्दर यादव और रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story