जेपीयू में कुलपति ने किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
जेपीयू में कुलपति ने किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ


जेपीयू में कुलपति ने किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ


सारण, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जय प्रकाश विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की पी जी इकाई द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो प्रमेन्द्र बाजपेयी द्वारा पौधारोपण कर किया गया।

इस अवसर पर कुलपति ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति हमारी माँ है और उसकी रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का एक सुंदर संदेश देता है।

विश्वविद्यालय के बहुद्देशीय भवन के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में देशी एवं जलवायु-अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय अभियान तथा यूजीसी के निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुआ।

इस दौरान कुलसचिव डॉ नारायण दास, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हरिश्चंद्र यादव, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कुमारी पाण्डेय, डॉ. बिंदी कुमारी सहित प्रो अजीत तिवारी, प्रो. राणा विक्रम व अन्य शिक्षकगण और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story