विहिप की जिला कार्य समिति बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
विहिप की जिला कार्य समिति बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर


कटिहार, 13 अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद कटिहार की जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को ललयाही बांध के निकट स्थित मीरा पैलेस में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन के विस्तार तथा मजबूती पर गहन मंथन किया गया।

प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख भानू प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभाग प्रचारक मनू शेखर, जिला सह संघचालक गोविंद शर्मा, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनीश सिंह, विभाग मंत्री दीपक महतो, जिला अध्यक्ष चंद्रकांत बारीक और जिला मंत्री प्रीतम प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संस्कार और समाज जागरण के कार्यों को प्राथमिकता देने, संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान प्रखंडवार संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस आयोजन के दौरान पूर्व विभाग संयोजक सह समाजसेवी पवन पोद्दार, प्रवीण अग्रवाल और श्याम चंद्रवंशी ने सभी अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, जिसमें विभाग संयोजक सत्यम सूर्यवंशी सहित जिले के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story