सारण जिला में 21 हजार से अधिक राशन कार्ड आवेदनों का सत्यापन पूरा

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 27 जुलाई (हि.स.)। जिले में राशन कार्ड निर्माण अभियान ने तेजी पकड़ ली है। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव स्वयं रोजाना अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। उनके सख्त निर्देशों के बाद विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। जिले में अब तक राशन कार्ड के लिए कुल 27,366 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

आवेदनों का सत्यापन अगले ही दिन प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, प्राप्त आवेदनों में से 21,142 का सत्यापन पूरा कर लिया गया है, जबकि 302 आवेदन अस्वीकृत हुए हैं। वर्तमान में 5,922 आवेदन जांच के

लिए लंबित हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने की प्रक्रिया जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story