वाहन चेकिंग अभियान में करीब 50 हजार रुपये का चालान

WhatsApp Channel Join Now
वाहन चेकिंग अभियान में करीब 50 हजार रुपये का चालान


सुपौल, 30 अगस्त (हि.स.)। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर रविवार को यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण यातायात के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान लोहिया नगर चौक, महावीर चौक सहित अन्य स्थानों पर वाहन चालकों को रोककर हेलमेट, कागजात एवं अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपये का चालान काटा गया।

यातायात थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करें और वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story