पहली सोमवारी पर वीर शिवाजी सेना का सेवा शिविर, हजारों शिवभक्तों को बांटा शीतल जल व फल

WhatsApp Channel Join Now
पहली सोमवारी पर वीर शिवाजी सेना का सेवा शिविर, हजारों शिवभक्तों को बांटा शीतल जल व फल


किशनगंज, 03 अगस्त (हि.स.)। श्रावण माह की पहली सोमवारी के अवसर पर वीर शिवाजी सेना–राष्ट्रसेवी संगठन की ओर से भूतनाथ मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को नींबू पानी, शीतल जल, शरबत और फलों का वितरण किया गया। पूरे दिन कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा कर धार्मिक आस्था के इस पर्व को सेवा भाव से जोड़ा। शिविर का उद्घाटन MGM मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और सेवा कार्य में जुटे संगठन के कार्यकर्ताओं की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. इच्छित भारत ने कहा कि वीर शिवाजी सेना प्रत्येक वर्ष श्रावण माह में शिवभक्तों की सुविधा के लिए सेवा शिविर का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, जल और फलों की व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है। युवाओं का धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग एवं समर्पण की भावना मजबूत होती है। सेवा शिविर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर जाने वाले कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं ने शिविर में रुककर शीतल जल एवं शरबत ग्रहण किया तथा संगठन के इस प्रयास की प्रशंसा की।

कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से सामग्री वितरित की और किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी। वीर शिवाजी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना और समाज में सेवा, सहयोग तथा मानवता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन इसी प्रकार के जनसेवा कार्य करता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Share this story