वीर शिवाजी सेना ने लगाया कांवरिया सेवा शिविर, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
वीर शिवाजी सेना ने लगाया कांवरिया सेवा शिविर, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन


किशनगंज, 24 अगस्त (हि.स.)। पवित्र श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर शहर में शिवभक्ति का माहौल बना रहा। इसी क्रम में वीर शिवाजी सेना की ओर से कांवरिया एवं शिव भक्तों की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने फीता काटकर एवं विधिवत रूप से किया।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सेवा शिविर में मौजूद युवाओं से मुलाकात की और कांवरिया शिव भक्तों की सेवा में जुटे सभी स्वयंसेवकों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने युवाओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना समाजसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं।

सेवा शिविर में कांवरियों एवं शिव भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिव भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा उनकी सुविधा और जरूरतों का ध्यान रखते हुए स्वयंसेवक लगातार सेवा में जुटे रहे। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से माहौल भक्तिमय बना रहा। वीर शिवाजी सेना के युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लिया।

शिव भक्तों के बीच प्रसाद वितरण से लेकर अन्य आवश्यक सेवाओं में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर वीर शिवाजी सेना के अध्यक्ष सुमित साहा सहित संगठन के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि श्रावण माह के दौरान कांवरिया शिव भक्तों की सेवा के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। सेवा कार्य में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Share this story