बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को लेकर जनसंपर्क
भागलपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को लेकर सोमवार को समिति के जनसंपर्क रथ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम के प्रभारी डॉ राजीव कुमार सिंह ने रवाना किया। जनसंपर्क रथ बनामा, बकचप्पर, कोदंडा, जगरिया, मानिकपुर, रतनपुर, रहमतपुर, चटमाडीह, बंशीपुर, रायपुर, बाजार चटमा, गढ़ी कुरमा, रामचुआ, पहाड़ी खजूरी, गुलनी कुशहा, मेहरपुर, केंदुआर आदि गांव पहुंचा। जहां समिति के सदस्यों ने लोगों से विजयोत्सव में आने के लिए आमंत्रण के साथ-साथ बाबू वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व एवं पदचिन्हों पर चलने पर चलने का आह्वान किया। विशेष तौर पर युवाओं बुजुर्गों एवं महिलाओं ने कार्यक्रम मैं आने का उत्साह दिखाया।
उल्लेखनीय है कि आगामी 23 अप्रैल को भागलपुर में होने वाले विजयोत्सव समारोह में ढोल-नगाड़े, बाजे-गाजे, हाथी-घोड़ा के साथ भव्य शोभा यात्रा सिंह चौक से लेकर टाउन हॉल तक निकल जाएगा। जहां टाउन हॉल में मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह पूर्व सांसद गोंडा (यूपी) एवं धनंजय सिंह पूर्व सांसद जौनपुर (यूपी) के ओजस्वी भाषण का संबोधन होगा।
जनसंपर्क रथ का कारवां लगातार सैकड़ों युवाओं के साथ ग्रामीणों से जनसंपर्क कर काफी तदाद में स्थानीय ग्रामीण जनसंपर्क रथ को स्वागत और सम्मान के साथ स्वयं शरीक होकर चलते नजर आए। जनसंपर्क यात्रा में श्वेता सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, डॉ रौशन सिंह, नितेश सिंह, राहुल चौहान, रजनीश सिंह, राजेश सिंह, गोल्डन सिंह तोमर, सुशील सिंह, आशुतोष सिंह, साकेत सिंह तोमर, रूपेश सिंह, रोहित सिंह, आदित्य राज, मुखिया उत्तम सिंह, पैक्स अध्यक्ष हीरा सिंह, सोनू सिंह सहित अन्य गणमान्य थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

