बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोल्लास समारोह को लेकर बैठक

WhatsApp Channel Join Now
बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोल्लास समारोह को लेकर बैठक


भागलपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। भागलपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोल्लास समारोह समिति द्वारा 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य विजयोल्लास समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सी.सी. मुखर्जी रोड में आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार का विजयोल्लास समारोह भव्य और यादगार होगा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की जाएगी। इसके बाद शहर में गाजे-बाजे के साथ आकर्षक झांकी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए सभी आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में व्यवस्था, सुरक्षा, रूट प्लानिंग और विभिन्न जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया गया, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि इस समारोह में उच्च स्तर के नेताओं के आने की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया है।

समिति के सदस्यों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 23 अप्रैल को आयोजित इस गौरवपूर्ण समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story