वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 25 सितंबर को गूँजेगा राष्ट्रीय गीत

WhatsApp Channel Join Now
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 25 सितंबर को गूँजेगा राष्ट्रीय गीत


सुपौल, 22 सितंबर (हि.स.)। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगामी 25 सितंबर को प्रभा कृपा सरस्वती शिशु मंदिर बलुआ में सामूहिक गान का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते विद्यालय के प्रचार्य राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जारी निर्देश के अनुसार निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।बताया कि कार्यक्रम में स्थानों पर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सामूहिक गान के दौरान अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी को लेकर संबंधित संस्थानों में इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी हैं । कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत रहा है। इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को इसके ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व से अवगत कराने का प्रयास किया जाएगा। 25 सितंबर को सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थानों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story