विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज फरार

WhatsApp Channel Join Now
विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज फरार


बेतिया, 23 मई (हि.स.)। गंडक दियरा के रास्ते पुर्वी चंपारण ले जा रहे शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है।

वहीं पुलिस को पिछा करता देख धंधेबाज शराब की खेप छोड़कर भाग निकले।

इस बीच पुलिस ने बैरा परसौनी ललन चौधरी के घर के पास से साठ लिटर कार्टून में रखे विदेशी शराब को जब्त किया है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से शराब की खेप लेकर धंधेबाज बैरा परसौनी की तरफ निकले हैं। जहां शराब की खेप पुर्वी चंपारण पहुंचानें की योजना थी।

पुलिस ने सुचना के आलोक में कारवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। जहां धंधेबाज पुलिस की सक्रियता को देख शराब छोड़ फरार हो गये।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब को थाने लाया गया है। पुलिस कांड अंकित कर धंधेबाजों की पहचान करने में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story