78 बोरी यूरिया और मिनी ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार
अररिया 10 जुलाई(हि.स.)।
एसएसबी 56वीं वाहिनी के एच समवाय घुरना की टीम ने कार्यक्षेत्र अंतर्गत शेख टोला, वार्ड संख्या 6 में सीमा स्तंभ संख्या-191 के निकट भारत की ओर लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर एसएसबी एवं बिहार कृषि विभाग की संयुक्त गश्ती टीम ने कार्रवाई करते हुए 78 बोरी यूरिया तथा एक मिनी ट्रक को जब्त किया।
इस दौरान टीम ने अररिया के मनुल्लहपट्टी वार्ड संख्या 7 रामपुर निवासी मंजीत कुमार शर्मा पिता–भगवानी शर्मा को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त यूरिया, मिनी ट्रक तथा गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु कृषि विभाग के सुपुर्द कर दिया।
सीमा क्षेत्र में खाद की अवैध तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी एवं संबंधित विभागों द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

