एसएसबी ने 57 बोरा यूरिया किया जब्त, तस्कर फरार
अररिया 02 अगस्त(हि.स.)। एसएसबी 52वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी लैलोखर की टीम ने गुप्त सूचना पर भारत नेपाल सीमा के पास से तस्करी कर नेपाल ले जाने के लिए रखे गए 57 बोरा यूरिया को जब्त किया।बाह्य सीमा चौकी लैलोखर की विशेष गश्ती टीम ने बीती देर रात इसे जब्त किया।हालांकि मामले में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एसएसबी के अधिकारी की ओर से जारी रिलीज में कहा गया है कि भारत से रात के अंधेरे में तस्करी की परिपाटी रही है।खासकर रासायनिक उर्वरकों की तस्करी बड़े पैमाने पर भारत से नेपाल की जाती रही है,जिस पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी की ओर से रात्रि गश्ती को तेज किया गया है।पैदल के अलावे मोटरसाइकिल और गाड़ी से खुली सीमा पर गश्ती की जा रही है,जिससे गलत मंसूबा पाले लोगों की मंसूबे को सफलता नहीं मिले।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

