बथनाहा मीरगंज के बीच रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात का शव

WhatsApp Channel Join Now
बथनाहा मीरगंज के बीच रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात का शव


अररिया 06 जून(हि.स.)। कटिहार जोगबनी रेलखंड में बथनाहा और मीरगंज के बीच रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव मिला है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हुई है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रेलवे लाइन पर शव देखने के बाद मामले की जानकारी जोगबनी रेल थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद रेल थाना के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया।

जोगबनी रेल थाना पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए अगल बगल के स्टेशन सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि एक दिन पहले ही अज्ञात युवक हादसे का शिकार हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story