नीतीश कुमार सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट के मोहताज़ नहीं: ललन सिंह

WhatsApp Channel Join Now
नीतीश कुमार सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट के मोहताज़ नहीं: ललन सिंह


पटना, 07 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कांग्रेस सांसद साेनिया गांधी पर हमला बाेला है। बुधवार काे बयान जारी कर ललन सिंह ने कहा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। मुझे इस टिप्पणी पर आश्चर्य होता है।

उन्हाेंने कहा

नीतीश कुमार सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट के मोहताज़ नहीं है। उन्हें लोग प्यार से विकास पुरुष कहते हैं। उन्होंने 20 साल के शासनकाल में बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी है।

उन्हाेंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक के बाद लोकतंत्र बचाने की बात हुई। यह हास्यास्पद है कि आपातकाल के ज़रिये देश के लोकतंत्र को तहस-नहस करने वाली कांग्रेस पार्टी आज लोकतंत्र की बात कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में लोकतंत्र स्थापित किया है और हम विकसित व आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। यह बात कांग्रेस के समझ से परे है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story