कुलपति पर कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्यपाल लिखा पत्र

WhatsApp Channel Join Now
कुलपति पर कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्यपाल लिखा पत्र


सहरसा, 05 मई (हि.स.)। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय

(बीएनएमयू) मधेपुरा के कुलपति प्रो बी एस झा के खिलाफ मिले शिकायतों को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गंभीरता से लिया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को एक पत्र लिखकर उन्हें प्राप्त शिकायतों की प्रति संलग्न करते हुए उनसे अनुरोध किया है कि शिकायत पत्र में वर्णित आरोपों के संबंध में नियमानुसार यथोचित कार्रवाई की जाए।

बिहार भ्रमण के सिलसिले में सहरसा में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह गत 30 अप्रैल को सहरसा आए थे। यहां विभिन्न संगठनों से जुड़े युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर उन्हें कुलपति के खिलाफ शिकायत- पत्र सौंपा था।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान कुलपति प्रो झा द्वारा लगातार नियमों- परि-नियमों को ताक पर रखकर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। अतः कुलपति को अविलंब पदमुक्त किया जाए, इनके द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों पर किए गए अन्यायपूर्ण कार्रवाई को रद्द किया जाए और इनके कार्यकाल में हुए सभी वित्तीय लेनदेन (भ्रष्टाचार) की उच्चस्तरीय जांच हो।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि वे अपने स्तर से इस मामले पर हरसंभव कार्रवाई करेंगे। मामले को राज्यपाल सह कुलाधिपति के संज्ञान में दिया जाएगा और विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री द्वारा त्वरित संज्ञान लेने पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इनमें धर्म जागरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संयोजक सागर कुमार नन्हें, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य सुरजीत कुशवाहा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री मनीष चौपाल एवं भाजयुमो जिला महामंत्री राणा करणजीत शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story