ट्रेन चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 05 अगस्त (हि.स.)। छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार की सुबह एक घटना सामने आया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दाऊदपुर और कोपा रेलवे स्टेशन के बीच की है। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना मिलते ही दाऊदपुर थाना पुलिस और छपरा जंक्शन जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और अन्य माध्यमों की मदद से शिनाख्त के प्रयास कर रही है। दाऊदपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि युवक किसी चलती ट्रेन की चपेट में आ गया, हालांकि घटना के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story