पन्द्रह साल से फरार डकैती और हत्या का आरोपित उमेश कानू गिरफ्तार
सारण, 14 मई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवतारनगर थाना पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त उमेश कानू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार उमेश कानू अवतारनगर थाना में दर्ज मामले में अप्राथमिक अभियुक्त है, जो डकैती और हत्या जैसी संगीन धाराओं में वांछित था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त नालंदा जिले के बेन थाना अंतर्गत तोरन विगहा का निवासी है। अवतारनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

