सेमीफाइनल में पहुंची सैंट जार्ज व इमैनुएल स्कूल की टीम
पूर्वी चंपारण,19 मई (हि.स.)। मोतिहारी नेहरू स्टेडियम में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए दो टीमो का निर्धारण हो गया हैं। मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि ग्रुप ए से टेबल टॉपर रहते हुए सैंट जार्ज हाई स्कूल की टीम सेमीफाइनल में पहुँच चुकी हैं।वही ग्रुप बी से शीर्ष पर रहते हुए इमैनुएल स्कूल मोतिहारी की टीम भी सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं।21 मई को अंतिम दो लीग मैच खेले जाएंगे। सुबह सत्र में ग्रुप ए के आखिरी लीग मैच में राजहंस प्ले एंड पब्लिक स्कूल अरेराज का मुकाबला द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली से होगा वही शाम वाले सत्र में ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच में सी एस डीएवी पब्लिक स्कूल मोतिहारी के सामने ईरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल की टीम होगी।इन दोनों मैचों के परिणाम के उपरांत सेमीफाइनल के लिए बची शेष दो टीमो का निर्धारण हो जाएगा।
दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 22 मई को खेले जाएंगे।फाइनल मुकाबला रविवार 24 मई को खेला जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

