दाउदपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
दाउदपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत


दाउदपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत


दाउदपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत


सारण, 18 जुलाई (हि.स.)। दाउदपुर छपरा–सीवान रेलखंड पर स्थित दाउदपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आया।

स्टेशन के पश्चिम आउटर सिग्नल के पास लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दाउदपुर चट्टी के रहने वाले भुखल नट के पांच वर्षीय जुड़वां पुत्रों, सूर्या कुमार और सागर कुमार के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों मासूम बच्चे खेलते-खेलते अचानक रेलवे ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गए थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में वे आ गए।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही छपरा जंक्शन जीआरपी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से सभी बिंदु पर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story