ट्रक और ट्रेक्टर की टक्कर में लोग गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक और ट्रेक्टर की टक्कर में लोग गंभीर


भागलपुर, 21 मई (हि.स.)। जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप गुरुवार को ट्रक और ईंट लदे ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार हो गई । इस घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं ट्रैक्टर और ट्रक के उपचालक घायल हो गए है।

गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर उपचालक को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ईंट लदा ट्रैक्टर सन्हौला से जगदीशपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सड़क पर ही तीन टुकड़ों में टूटकर बिखर गया।

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में ट्रैक्टर के उपचालक पन्नूचक घोघा निवासी 45 वर्षीय बीरु कुमार मंडल तथा ट्रक के उपचालक 23 वर्षीय बिबेक कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने बीरु कुमार मंडल की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद यहां कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों की वजह बन रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story