भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी पंचायत के मोतीचक गांव में सुल्तानगंज थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं देशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में सीटी एसपी अतुलेश झा ने शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि वरीय पुलिस भागलपुर के दिशा-निर्देश पर युवाओं को नशा मुक्त एवं मादक पदार्थ के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए महा अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत गुप्ता सूचना मिली कि मोतीचक के रहनेवाले अभिषेक आनंद उर्फ राजा के घर पर अबैध शराब का संग्रह कर खरीद बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन के लिए एस एसपी के निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम के द्वारा महेशी मोतीचक स्थित अभिषेक आनंद उर्फ राजा के घर पर विधिवत छापेमारी करने पर विदेशी शराब तथा 21 लीटर देशी शराब के साथ अभिषेक आनंद उर्फ राजा और जितेन्द्र प्रसाद शर्मा साकिन मोतीचक के रहनेवाले को गिरफ्तार किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

