12.63 ग्राम स्मैक के साथ बाइक पर सवार दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
12.63 ग्राम स्मैक के साथ बाइक पर सवार दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार


अररिया 07 अगस्त(हि.स.)। जिले की सिकटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बंगाली टोला गली रोड से बाइक सवार दो नेपाली तस्करों को 12.63 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

सिकटी थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।

गिरफ्तार किए गए तस्करों में नेपाल के मोरंग जिला के कृष्णा कार्की पिता मेगेन कार्की और दूसरा नेपाल के अमरदह थाना क्षेत्र के सुनवर्षी वार्ड संख्या दो के रहने वाले प्रमोद सहनी पिता वकील सहनी है।

पुलिस दोनों तस्करों से कड़ी पूछताछ की है। जिसमें उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के नशे के कारोबार करने वाले कारोबारियों के बारे में जानकारी दी।

मामले में सिकटी थाना में एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story